डब्लू डब्लू सी बोकारो चैप्टर द्वारा साप्ताहिक राष्ट्रीय काव्य सम्मेलन का सफल आयोजन

0
155
- Advertisement -

राँची (झारखंड) : संस्कृति, समाज, शिक्षा इत्यादि हर एक क्षेत्र में स्त्रियों के योगदान को नकारा नहीं जा सकता। पुरुष के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाली स्त्रियां आज हरेक क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना रही हैं, उसी पहचान को और मज़बूत बनाने के लिए एक सुंदर और सशक्त पहल है “वर्ल्ड वूमेन कांग्रेस” और इसके संस्थापक सुरेश जी ने स्त्रियों को और सशक्त बनाए जाने के क्रम में इस अनूठे मंच की स्थापना की है।

“वर्ल्ड वूमेन कांग्रेस” के द्वारा ऑनलाइन महिला राष्ट्रीय काव्य सम्मेलन के बोकारो चैप्टर का आज दिनांक 20/ 09/2020 को आयोजिन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रांची की जानी-मानी समाज सेविका और रोटेरियन शिप्रा सहाय ने भाग लिया। कार्यक्रम का आरंभ सरस्वती वंदना के साथ किया गया और स्वागत भाषण संस्थापक सुरेश जी द्वारा दिया गया, जिसमें उन्होंने स्त्रियों के सबल और सुंदर भविष्य की कामना की।

- Advertisement -

कार्यक्रम का संचालन बोकारो जिले की डब्लू डब्लू सी की अध्यक्षा क्रांति श्रीवास्तव एवं साधना मिश्रा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। अलग-अलग राज्यों के कवयित्रियों ने भाग लेकर कार्यक्रम में चार चांद लगाया। गुरुग्राम से अंजनी शर्मा, प्रयागराज से अन्नपूर्णा मालवीय, भोपाल से मीना जैन दुष्यंत, लखनऊ से साधना मिश्रा, मध्य प्रदेश से वर्षा तिवारी, राजस्थान से राशि रतन, रायगढ़,छत्तीसगढ़ से आशा मेहर, छत्तीसगढ़ से कृष्णा पटेल, रायगढ़ छत्तीसगढ़ से सरोज साव कमल, दिल्ली से माधुरी शर्मा, गुजरात से मीनाक्षी त्रिवेदी, बाराबंकी से संतोष सिंह और मुंबई से डॉक्टर अलका पांडे ने अपने काव्य के चमत्कार से इस मंच को चमत्कृत किया। धन्यवाद ज्ञापन करते हुए करुणा सिंह कल्पना ने कहा कि यह मंच सभी उभरती हुई कवयित्रियों को बारंबार बधाई देता है और इस परिवार को सुंदर और सबल बनाने में इनके प्रयास की सराहना करता है।

करुणा सिंह कल्पना
कोशी की आस@राँची (झारखंड)

- Advertisement -