- Advertisement -
कोशी कछार की शोख लड़कियाँ
तरासे तीखे नैन नक्स
गौर पित्त श्याम वर्णा
तेज तर्रार तीक्ष्ण
प्रचंड प्रखर बुद्धि वाली
कोशी कछार की शोख लड़कियां!
अपने दम खम पर
आपना राह बनाने वाली
तमस के तहखानों से
ललछौंह भोर चुरा कर लाने वाली
कोशी कछार की शोख लड़कियां…
- Advertisement -
अपने कर्म के कलम मे
भर कर अथक परिश्रम की स्याही
हथेली पर नहीं भविष्य के पृष्ठों पर
अपना मुस्तकबिल लिखने वाली
कोशी कछार की शोख लड़कियां.
जमीं से आसमां के जेट तक
अदालत से अस्पताल तक
बलैक बोर्ड से सिल्वर स्क्रीन तक
अपने हुनर का लोहा मनवाती
कोसी कछार की शोख लड़कियाँ
तप की तुलिका से
साहित्य के कैनवास पर
अपना सशक्त कथानक स्वयं रचती
पाषाणी सफलता का परचम फहराती
कोसी कछार की शोख लड़कियाँ।।
कुमुद “अनुन्जया”
भागलपुर (बिहार)
- Advertisement -