चुनाव आयोग ने अभी-अभी (रविवार) लोकसभा चुनाव से संबंधित चुनाव के अहम तारीखों का ऐलान कर दिया है। कुल 7 चरणों में 543 लोकसभा सीटों पर चुनाव होंगे। 23 मई को वोटों की गिनती की जाएगी।
मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने आज चुनाव कार्यक्रम का ऐलान किया। चुनाव आयोग ने आज (रविवार) शाम को तकरीबन 5:30 बजे, नई दिल्ली के विज्ञान भवन में चुनाव की तारीखों का ऐलान किया। देश भर में कुल 7 चरणों में 11 अप्रैल से 19 मई तक लोकसभा चुनाव संपन्न कराए जाएंगे। 23 मई को वोटों की गिनती के बाद 543 सीटों वाली लोकसभा की स्थिति साफ हो जाएगी।
कुल 7 चरणों में होने वाले लोकसभा चुनाव का विवरण इस प्रकार है:-
पहला चरण: 11 अप्रैल 91 सीट
दूसरा चरण: 18 अप्रैल 97 सीट
तीसरा चरण: 23 अप्रैल 115 सीट
चौथा चरण: 29 अप्रैल 71 सीट
पांचवा चरण: 06 मई 51 सीट
छठा चरण: 12 मई 59 सीट
सातवां चरण: 19 मई 59 सीट
चुनाव परिणाम-
लोकसभा की सभी सीटों के चुनाव नतीजे 23 मई को आएंगे। मौजूदा लोकसभा का कार्यकाल 03 जून 2019 को समाप्त होना है। चुनाव कार्यक्रम की घोषणा होते ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गई, यानी सरकार अब कोई नया बिल पेश नहीं कर पाएगी। साथ ही चुनाव आयोग ने कहा कि इस बार सभी बूथों पर पोलिंग के दौरान वीवीपैट (VVPAT) का इस्तेमाल किया जाएगा और साथ ही कहा कि आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी हर उम्मीदवार को देनी होगी।
राज्यवार सात चरणों में होने वाले चुनाव का विवरण इस प्रकार है:-
02 चरणों में कर्नाटक, मणिपुर राजस्थान त्रिपुरा
03 चरणों में असम, छत्तीसगढ़
04 चरणों में झारखंड, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा
05 चरणों में जम्मू कश्मीर
07 चरणों बिहार, यूपी, पं बंगाल
एक चरण में सम्पन्न होने वाले चुनाव का विवरण इस प्रकार है
आंध्र,अरुणाचल,गोवा,गुजरात,हरियाणा,हिमाचल,केरल,मेघालय,मिजोरम,पंजाब,तेलंगाना,तमिलनाडु, उत्तराखंड,अंडमान,दादर,दमनदीव,लक्षदीप,दिल्ली,पांडिचेरी,चंडीगढ़।
Pic Source- एनडीटीवी, GOI और हिंदुस्तानलाइवडॉटकॉम।
निवेदन- अगर यह सूचना पसंद आई हो तो फ़ेसबूक पर कोसी की आस का पेज https://www.facebook.com/koshikiawajj/ लाइक करना न भूलें, हमारा प्रयास हमेशा की तरह आप तक बेहतरीन रोजगार सूचना, लेख और सच्ची कहानियाँ प्रस्तुत करने का है और रहेगा।
टीम- “कोसी की आस” ..©