BCCI को मिले दो नए चीफ सेलेक्टर सुनील जोशी व हरविंदर सिंह

0
99
- Advertisement -

भारतीय क्रिकेट टीम को दो नए चयनकर्ता मिल गए हैं, इन दोनों चयनकर्ताओं के नाम की घोषणा भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआइ ने की। बीसीसीआइ ने सीनियर सलेक्शन कमेटी के लिए सुनील जोशी और हरविंदर सिंह को चयन किया गया। ये लोग 5 सदस्यीय चयन समिति का हिस्सा होंगे।

पूर्व क्रिकेटर मदन लाल, आरपी सिंह और महिला खिलाड़ी सुलक्षणा नाइक की सदस्यता वाली क्रिकेट एडवाइजरी कमेटी (CAC) की बैठक में ये फैसला लिया गया। ये दोनों सुनील जोशी और हरविंदर सिंह एमएसके प्रसाद और गगन खोड़ा की जगह लेंगे।

- Advertisement -
- Advertisement -