BCCI के नये चयनकर्ता सुनील जोशी ने रखी शर्तें, कैसे महेंद्र सिंह धोनी की टीम इंडिया में हो सकती है वापसी

0
80
- Advertisement -

भारतीय क्रिकेट टीम की चयन समिति के नए चयनकर्ता सुनील जोशी ने पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धौनी के आईसीसी टी20 विश्व कप में खेलने पर कुछ ऐसा कहा है कि महेंद्र सिंह धोनी के फैन्स में एक बार फिर से जिज्ञासा बढ़ गई है कि वे उनको मैदान में खेलते देख पाएंगे।

सुनील जोशी बतौर मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद की जगह अब टीम इंडिया के चयन की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।उन्होंने कहा है कि धौनी का टीम इंडिया में चुना जाना उनके आईपीएल में किए गए प्रदर्शन पर निर्भर करता है। उन्होंने कहा, “वो वापसी कर सकते हैं अगर उनका आईपीएल अच्छा जाता है।

- Advertisement -

साथ ही उन्होंने कहा कि सिर्फ वो ही क्यों ऐसा काफी सीनियर और युवा खिलाड़ी हैं जो इस आईपीएल में खेलने वाले हैं। अगर वो सभी अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो उन सभी के बारे में विचार किया जा सकता है।

- Advertisement -