क्रिकेट के एक युग का अंत, महेन्द्र सिंह धोनी ने सन्यास की घोषणा की

0
133
- Advertisement -

7 जुलाई 1981 को झारखंड रांची में जन्मे महेंद्र सिंह धोनी, हेलीकॉप्टर शॉट से वर्ल्ड क्रिकेट पर राज करने वाले महेंद्र सिंह धोनी, भारत को आईसीसी के सारे ट्रॉफी जिताने वाले कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 2007 T20 2011 वर्ल्ड कप 2013 आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी, दुनिया के महानतम विकेटकीपरों में शुमार महेंद्र सिंह धोनी, कैप्टन कूल के नाम से प्रसिद्ध महेंद्र सिंह धोनी,ना जाने अनगिनत उपलब्धियों के नाम से जाने जाने वाला महेंद्र सिंह धोनी ने जब आज इंस्टाग्राम पोस्ट पर अपने सन्यास के बारे में लिखा तो उनके चाहने वालों को थोड़ी निराशा जरूर हुई होगी।

उन्होंने लिखा ” अब तक आपके प्यार और सहयोग के लिए धन्यवाद। शाम 7 बजकर 29 मिनट से मुझे रिटायर्ड समझा जाय”।

- Advertisement -

साथ ही उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो भी पोस्ट किया जिसमें उन्होंने अब तक के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर की तस्वीरें हैं और इसके बैकग्राउंड में गाना चल रहा है- ‘मैं पल दो पल का शायर हूं…’ फिल्म ‘कभी कभी’ का ये गाना मशहूर गायक मुकेश की आवाज में है। 4 मिनट और 7 सेकेंड के वीडियो में M S Dhoni ने अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर की कई तस्वीरें शेयर की हैं।

उनके सन्यास से क्रिकेट के एक युग का भी अंत हो गया। अपनी कप्तानी और ‘फिनिशिंग’ के हुनर से महानतम क्रिकेटरों में शुमार दो बार के विश्व कप विजेता भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने शनिवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा (MS Dhoni Announces Retirement) कहकर पिछले एक साल से उनके भविष्य को लेकर लग रही अटकलों पर विराम लगा दिया। गैर पारंपरिक शैली में कप्तानी और मैच को अंजाम तक ले जाने की कला के साथ भारतीय क्रिकेट के इतिहास के कई सुनहरे अध्याय लिखने वाले 39 वर्ष के धोनी के इस फैसले के साथ ही क्रिकेट के एक युग का भी अंत हो गया।

एक तरफ देश जब अपनी स्वतंत्रता के 74 वी वर्षगांठ की खुशियां मना रहा था तो वहीं शाम होते-होते क्रिकेट जगत से थोड़ी निराशा वाली खबर जरूर सबके सामने आई जब भारत के महानतम कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी ने संन्यास की घोषणा कर दी उनके उनके संन्यास की घोषणा के बाद उनके चाहने वालों का एक के बाद एक ट्वीट सामने आने लगा। कप्तान विराट कोहली वीरेंद्र सहवाग, सौरभ गांगुली, सचिन तेंदुलकर, अनुराग ठाकुर, गृह मंत्री अमित शाह आदि सबों ने उनके भारतीय क्रिकेट में सफल योगदान के लिए काफी सराहना की।

वीरेंद्र सहवाग ने अपने ट्विटर हैंडल से लिखा कि M S ऐसा ना कोई था ना कोई होगा। धोनी के संन्यास पर कोहली ने लिखा कि” दुनिया ने आपकी कामयाबी देखी मैंने आपको देखा” आपको आपसे जो सम्मान मिला वह हमेशा साथ रहेगा। सौरव गांगुली ने कहा कि धोनी जैसा नेतृत्व क्षमता किसी में भी नहीं, धोनी ने विकेटकीपर के लिए मानदंड तय की है। बीसीसीआई ने कहा धोनी दुनिया के सफल कप्तानों में से एक।

तो वहीं भारत के गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कहा कि मैं भारतीय क्रिकेट में उनके अद्वितीय योगदान के लिए @msdhoni को धन्यवाद देने के लिए दुनिया भर में लाखों क्रिकेट प्रशंसकों में शामिल होता हूं। उनके शांत स्वभाव ने भारत के पक्ष में कई गर्म मोड़ दिए हैं। उनकी कप्तानी में भारत को विभिन्न प्रारूपों में दो बार विश्व चैंपियंस का ताज पहनाया गया। नितिन गडकरी से लेकर शशि थरूर तक ने उनकी भारतीय क्रिकेट में दिए योगदान पर अपनी भावनाएं व्यक्त की।

अंत में एक बात क्रिकेट फैंस को थोड़ी राहत दे सकती है कि भले ही M S DHONI अब नीली जर्सी में न दिखे लेकिन IPL में अभी वो नजर आते रहेंगे।

स्पेशल डेस्क

कोशी की आस@नई दिल्ली

- Advertisement -