ISRO ने लगाया अर्धशतक, PSLV ने भड़ी 50वीं उड़ान

0
234
- Advertisement -

 

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने बुधवार को दोहरी उपलब्धि हासिल की। इसरो के सबसे कामकाजी कहे जाने वाले रॉकेट पोलर सेटेलाइट लांच व्हीकल (पीएसएलवी) ने एक महत्वपूर्ण रक्षा उपग्रह की लांचिंग के साथ अपनी 50वीं उड़ान पूरी कर ली है। इस दौरान पीएसएलवी ने नौ विदेशी सेटेलाइट को भी कक्षा में स्थापित किया।

- Advertisement -

क्यों खास है रीसैट-2बीआर1 : यह (रडार इमेजिंग सेटेलाइट) सिरीज का चौथा सेटेलाइट है। रीसैट सिरीज के तहत इसरो ने ऐसे सेटेलाइट लांच किए हैं, जो हर मौसम में निगरानी करने में सक्षम हैं। रीसैट-2बीआर पूरी तरह स्वदेश निर्मित उपग्रह है, जिसे इसरो ने ही विकसित किया है। सेना के लिहाज से इसे बहुत अहम माना जा रहा है। इसकी मदद से सीमाओं की निगरानी सुदृढ़ हो सकेगी। रक्षा कार्यों के अलावा कृषि, वानिकी और आपदा प्रबंधन में भी इससे मदद मिलेगी।

- Advertisement -