बिहार राज्य कार्यपालक सहायक सेवा संघ इकाई मधेपुरा द्वारा कार्यपालक सहायक, कुमारखंड के असामयिक मौत पर आश्रित पत्नी को ₹ 119501/- का सहयोग।

0
233
- Advertisement -

राजेश कुमार (समाचार सहयोग राहुल यादव)
कोसी की आस@मदनपुर,मधेपुरा

आज दिनांक 06 अक्टूबर को बिहार राज्य कार्यपालक सहायक सेवा संघ इकाई मधेपुरा के कोर कमेटी के सदस्यों द्वारा स्वर्गीय विष्णुदेव कुमार तत्कालीन कार्यपालक सहायक, प्रखंड कार्यालय कुमारखंड, पंचायती राज विभाग के पत्नी लता कुमारी को ₹ 119501/- का सहयोग राशि चेक के माध्यम से दिया गया।

- Advertisement -

ज्ञातव्य हो कि विगत माह स्वo विष्णुदेव कुमार का आकस्मिक निधन कार्यालय आने के क्रम में सड़क दुर्घटना में हो गई थी। इस विकट परिस्थिति में संघ के द्वारा उनके आश्रितों को सहयोग राशि देने का निर्णय लिया गया, जिसमें मधेपुरा सहित अन्य जिलों के पदाधिकारियों एवं कर्मियों के द्वारा सहयोग किया गया। सहयोग राशि आज चेक के माध्यम से विष्णुदेव जी के ससुराल गिद्धा पंचायत, प्रखंड शंकरपुर (मधेपुरा) में आश्रित पत्नी को उपलब्ध करा गया।

इस मौके पर बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ गोटगुट सह बिहार राज कार्यपालक सहायक संघ के उपाध्यक्ष श्याम कुमार बेएसा, जिला अध्यक्ष प्रणव प्रकाश, महासचिव आशीष कुमार, सचिव सौरव कुमार, उपाध्यक्ष संतोष कुमार, मृतक के ससुर राजकिशोर मंडल एवं ग्रामीण उपस्थित थे। संघ द्वारा ज़िला पदाधिकारी मधेपूरा से अनुरोध किया गया कि मृतक के आश्रित को मिलने वाले 04 लाख का अनुग्रह अनुदान जल्द उपलब्ध कराई जाय।

- Advertisement -