किशनगंज: टेढ़ागाछ थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन

0
363
- Advertisement -

अबू फ़रहान छोटू
कोसी की आस@किशनगंज

हर सप्ताह की भांति इस सप्ताह भी टेढ़ागाछ थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया गया, जिसमें थाना अध्यक्ष चितरंजन प्रसाद यादव की अध्यक्षता में जनता दरबार का कार्य शुरू किया गया। जनता दरबार में हल्का कर्मचारी अजय कुमार सिंह भी उपस्थित थे।

- Advertisement -

थाना क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, गणमान्य लोग तथा शिकायत कर्ता मुख्य रूप से जनता दरबार में उपस्थित थे। थाना क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों के लोग भी अपनी समस्या को लेकर जनता दरबार में शामिल होने आए थे।

भूमि विवाद संबंधित दो आवेदन के साथ अन्य कई आवेदन जनता दरबार में थाना अध्य्क्ष चितरंजन प्रसाद यादव के सामने प्रस्तुत किया गया, अधिकांश मामले का ऑन द स्पॉट निबटारा किया गया। इस दौरान थाना अध्य्क्ष चितरंजन यादव ने बताया कि हर शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया जाता है, जिसमें आपसी सहमति से जमीन संबधी मामलों के साथ अन्य मामलों का निबटारा किया जाता है।

- Advertisement -