राहुल यादव
कोशी की आस@चौसा,मधेपुरा
मधेपुरा जिले के चौसा प्रखंड अतर्गत शुक्रवार की रात फुलौत ओपी के क्षेत्र फुलौत पश्चिमी पंचायत के वार्ड नम्बर 05 में आपसी झगड़ा में एक 35 वर्ष महिला की कुदाल से हमला कर हत्या कर दी गई। बताया जाता है कि शुक्रवार की रात लगभग 10 बजे मृतिका के परिजन द्वारा आसपास के पड़ोस द्वारा चाकू से हत्या कर दी गई।
घटना की जानकारी प्राप्त होते ही फुलौत ओपी अध्यक्ष सुमंत सिंह ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। जब घटना की जांच की गई तो पता चला कि घर के चापाकल के पास महिला मृत अवस्था में पड़ी है। मामला को गम्भीरता पूर्वक लेते ही घर की तलाशी शुरू कर दिया गया। तलाशी के दौरान घटनास्थल से खून लगा कुदाल पाया गया। फूलौत ओपी अध्यक्ष ने शव को अपने कब्जे में ले लिया।
शक के आधार पर महिला के पति अनिल सिंह पिता सिया सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मृतिका महिला को एक 11 वर्ष का लड़का एवं 14 वर्ष की एक लड़की भी है।
विश्वत सूत्रों के मिली जानकारी अनुसार मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। फुलौत ओपी अध्यक्ष सुमंत सिंह ने बताया कि घटना की पूरी जांच पड़ताल चल रही है, फिलहाल मृतिका के पति को फुलौत ओपी लाकर पुछताछ की जा रही है।
शव को पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा सदर अस्पताल भेज दिया गया है। न्यायसंगत आरोपी के ऊपर कानूनी कार्यवाही की जाएगी।