सहरसा : “न्याय के साथ, सबका समुचित विकास” हमारा संकल्प मुख्यमंत्री नीतीश कुमार।

0
206
- Advertisement -

रितेश : हन्नी
कोसी की आस@सहरसा।

जनता की सेवा करना ही हमारा धर्म है – सांसद

- Advertisement -

सूबे में हो रहे उपचुनाव का प्रचार प्रसार अपने अंतिम चरण में है। उसी क्रम में आज सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव में जदयू प्रत्याशी डॉ० अरुण कुमार के पक्ष में शुक्रवार दोपहर बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सिमरी बख्तियारपुर हाई स्कूल के मैदान में विशाल चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार लोगों की मुश्किलों में हमेशा उनके साथ खड़ी रहती है। हमने सभी धर्म, सम्प्रदाय एवं समाज के सभी वर्गों की तरक्की का ख्याल रखा। हमलोग बिहार की तरक्की एवं जनहित के लिए दिन-रात जुटे हुए रहते हैं। सरकार ने हर तबके के लिए विकास का काम किया और सेवा करना ही हमारा धर्म है।

उन्होंने आगे कहा कि “न्याय के साथ, सबका समुचित विकास ही हमारा संकल्प है”। इस रास्ते पर हम सभी मिलकर आगे बढ़ रहे हैं और एनडीए मजबूत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 15 साल पहले बिहार की क्या स्थिति थी यह किसी से छुपी हुई नहीं है। आपने काम करने का मौका दिया तो हम कर रहे हैं।

आगे उन्होंने कहा कि इस साल बिहार बाढ़ और सुखाड़ दोनों की चपेट में रहा। हमने दोनों ही स्थितियों में पीड़ितों की सहायता के लिए काम किया और घर-घर राहत पहुंचाई। हमारी सरकार हर मुश्किल में लोगों के साथ खड़ी रहती है। सरकार ने महिलाओं का विकास, शिक्षा, स्वास्थ, सड़क के लिए काम किया है और करेंगे। सबको साथ लेकर चलने में हमारी सरकार विश्वास करती है।

ऊर्जा मंत्री विजेंद्र यादव ने अपने सम्बोधन में कहा कि बिहार के हर क्षेत्र में विकास हो रहा है। 75 पैसा पर यूनिट में खेत में बिजली जाएगी। जल संसाधन मंत्री संजय झा, सुपौल के सांसद दिलेश्वर कामत, विधान पार्षद संजीव कुमार सिंह, विधायक रत्नेश सादा, खगडिया के सांसद चौधरी महबूब अली कैसर ने अपने अपने सम्बोधन में कहा कि हम जीत रहें हैं और हमारी जीत पक्की है। सभी धर्म के लोगों से NDA के उम्मीदवार अरुण जी के पक्ष में वोट करने की अपील की। वहीं मधेपुरा लोकसभा क्षेत्र के सांसद दिनेश चंद्र यादव ने कहा कि बड़ी रेल लाइन नीतीश कुमार की देन है। इन्होंने गरीब को एक क्विंटल अनाज देने की शुरूआत की है। सीएम जो बोलते हैं वो करते हैं। प्रत्याशी डॉ० अरुण कुमार ने कहा कि हम विकास के साथ हैं और आपलोगों ने मौका दिया तो विकास का जाल बिछा दूँगा। वहीं जदयू के जिलाध्यक्ष चंद्र देव मुखिया की अध्यक्षता एवं संचालन में आयोजित सभा को आपदा प्रबंधन मंत्री लक्ष्मेश्वर राय, कल्याण मंत्री व सहरसा जिला प्रभारी मंत्री रमेश ऋषिदेव, जल संसाधन मंत्री संजय झा, शिक्षा मंत्री कॄष्ण नंदन वर्मा, विधान पार्षद ललन सर्राफ, मधेपुरा सांसद दिनेश चंद्र यादव, सुपौल सांसद दिलेश्वर कामत, विधायक रत्नेश सादा, निरंजन मेहता आदि ने संबोधित किया।

- Advertisement -